न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल
Home » शुभारंभ » Haridwar”शिवालिक नगर में सुरक्षा का मजबूत कवच, राजीव शर्मा और नवनीत सिंह भुल्लर ने आधुनिक CCTV कैमरा परियोजना का किया शुभारंभ”

Haridwar”शिवालिक नगर में सुरक्षा का मजबूत कवच, राजीव शर्मा और नवनीत सिंह भुल्लर ने आधुनिक CCTV कैमरा परियोजना का किया शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शिवालिक नगर के अमृत महोत्सव चौक से आधुनिक सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आईपीएस) ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि “सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक—यही हमारी प्रतिबद्धता और विकास का सशक्त आधार है।” उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक आधारित सीसीटीवी कैमरा परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। यह योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही थी।परियोजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के अलावा बीएचईएल क्षेत्र, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी तथा पांवधोई से पुल जटवाड़ा तक प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के व्यापक नेटवर्क से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ-साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में भी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नगर क्षेत्र को सुरक्षित, व्यवस्थित और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आईपीएस) ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के व्यापक आच्छादन से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कैमरों के माध्यम से संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जा सकेगी तथा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और पुलिस विभाग का यह समन्वित प्रयास नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।कार्यक्रम के दौरान सीओ एसपी बलूनी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी, सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, नूतन वर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।परियोजना के पूर्ण होने के बाद शिवालिक नगर सहित आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे जहां पुलिस को अपराध नियंत्रण और जांच में मदद मिलेगी, वहीं आम नागरिकों को भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी

ALSO READ  "शिवालिक नगर में विकास की बड़ी सौगात: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कई सड़कों-नालियों-पुलियाओं के निर्माण कार्यों का किया भव्य शुभारंभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 0 8
Users Today : 432
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 0 8
Users Today : 432
Users Yesterday : 693