न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » खुलासा » Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार”

Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में एमडीएमए और स्मैक बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीली खेप को सहारनपुर से लेकर देहरादून पहुंचा था और यहां इसकी सप्लाई की जानी थी।पुलिस के मुताबिक, एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशीले पदार्थों की यह खेप सहारनपुर से लेकर देहरादून आया था। यहां इसे अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किए जाने की योजना थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद नशीले पदार्थों को देहरादून में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।पुलिस को आशंका है कि आरोपी का नेटवर्क देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशीले पदार्थों की खेप कहां से खरीदी गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 6 6
Users Today : 822
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 6 6
Users Today : 822
Users Yesterday : 1097