न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » तोहफा » “सावन में हरिद्वार पुलिस का मेगा गिफ्ट! कप्तान नवनीत सिंह की टीम ने 205 खोए मोबाइल लौटाकर जीता जनता का दिल”

“सावन में हरिद्वार पुलिस का मेगा गिफ्ट! कप्तान नवनीत सिंह की टीम ने 205 खोए मोबाइल लौटाकर जीता जनता का दिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सावन के पावन महीने में हरिद्वार पुलिस ने आमजन को खुशियों का बड़ा तोहफा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना सिडकुल पुलिस ने 205 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।बरामद मोबाइलों की कुल बाजार कीमत 46 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली, मेहनत और जनसेवा की भावना की जमकर सराहना की।

सावन में मिली खुशियों की सौगात

थाना सिडकुल परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। इनमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सिडकुल की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत दूसरे राज्यों से आए कर्मचारियों के मोबाइल भी शामिल थे। लंबे समय से मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए यह पल किसी बड़ी सौगात से कम नहीं था।

प्रदेश ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी हुई रिकवरी

पुलिस के अनुसार सभी मोबाइलों को सीईआईआर (CEIR) प्रणाली और तकनीकी जांच के माध्यम से उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी ट्रेस कर बरामद किया गया। यह कार्रवाई एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना सिडकुल पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी प्रयासों और समन्वय के जरिए पूरी की।

रिकवरी में थाना सिडकुल लगातार बना नंबर वन

थाना सिडकुल पुलिस ने बीते 11 महीनों में यह आठवीं बार बड़ी संख्या में खोए हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए हैं। वर्ष 2026 में अब तक कुल 475 मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं। यही नहीं, मोबाइल रिकवरी के मामले में थाना सिडकुल जनपद ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में भी अग्रणी स्थान पर बना हुआ है।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी का पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा: अलग प्रशिक्षण संस्थान बनेगा, ड्यूटी पर बीमार होने पर 6 माह तक पूरा मानदेय, आश्रितों को तुरंत नौकरी"
एसएसपी बोले- लोगों की खुशियां लौटाना सबसे बड़ी उपलब्धि

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन आम व्यक्ति से लेकर खास लोगों तक सभी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में खोया हुआ मोबाइल वापस दिलाना केवल संपत्ति लौटाना नहीं, बल्कि लोगों की खुशियां लौटाना भी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य आमजन की खोई हुई संपत्ति जल्द से जल्द वापस दिलाकर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करना है।

205 मोबाइलों में कई नामी ब्रांड शामिल

बरामद किए गए मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इनमें 4 आईफोन, 38 ओप्पो, 15 नथिंग, 35 सैमसंग, 32 रियलमी, 12 एमआई, 44 वीवो, 19 वनप्लस और 6 आईक्यूओओ मोबाइल शामिल हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत 46 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस उल्लेखनीय सफलता में थाना सिडकुल के प्रभारी निरीक्षक अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट और हेड कांस्टेबल विवेक यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। हरिद्वार पुलिस ने कहा कि आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 3 8 7
Users Today : 870
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 3 8 7
Users Today : 870
Users Yesterday : 685