न्यूज़ फ्लैश
“मौत बनकर गरजी नदी, टापू पर फंसे 7 लोगों की थम गई थीं सांसें… फिर देवदूत बन पहुंची SDRF, रेस्क्यू ऑपरेशन ने टाल दिया बड़ा हादसा!” हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद “धामी सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! रेलवे फ्रीज जोन की समीक्षा से पहाड़ों में खुलेगा विकास का नया ट्रैक, पर्यटन-निवेश को मिलेगी रफ्तार” “सावन में हरिद्वार पुलिस का मेगा गिफ्ट! कप्तान नवनीत सिंह की टीम ने 205 खोए मोबाइल लौटाकर जीता जनता का दिल” “लक्सर में भाजपा को बड़ा झटका! प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद हजारों समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी, बदलने लगे चुनावी समीकरण” “हरिद्वार में भारी बारिश का खतरा, नगर निगम फुल अलर्ट! नगर आयुक्त नंदन कुमार के सख्त निर्देश—पंप, जेसीबी और पूरी टीम रहेगी 24 घंटे तैनात”
Home » बवाल » “हरिद्वार में ‘लव’ पर बवाल! युवती से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, गले में पहनाया कुत्ते का पट्टा, वीडियो वायरल”

“हरिद्वार में ‘लव’ पर बवाल! युवती से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने बनाया निशाना, गले में पहनाया कुत्ते का पट्टा, वीडियो वायरल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की गणपति धाम कॉलोनी में युवती से मिलने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से 12 लोगों की भीड़ घर में घुस आई और युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने उसके गले में कुत्ते का पट्टा पहनाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पीड़ित युवती की तहरीर पर कनखल पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार पिछले आठ वर्षों से हरिद्वार में रह रहा है। करनाल (हरियाणा) निवासी शादाब से उसकी चार-पांच वर्षों से दोस्ती है। शनिवार को शादाब उससे मिलने आया था, तभी कुछ लोग घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 3 8 7 2
Users Today : 24
Users Yesterday : 1873
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 3 8 7 2
Users Today : 24
Users Yesterday : 1873