न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति! BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा BIG BREAKING:उत्तराखंड में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बिना मान्यता चल रहे 4 मदरसे सील, बाजपुर में मचा हड़कंप BIG BREAKING:धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बंधी राखी, अहमदाबाद से फिर पहुंचा बहन का प्यार—धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी भावुक राखी
Home » निरीक्षण » “भगवानपुर तहसील में आयुक्त आनंद स्वरूप का सख्त एक्शन! बोले—जनता को न करें परेशान, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं”

“भगवानपुर तहसील में आयुक्त आनंद स्वरूप का सख्त एक्शन! बोले—जनता को न करें परेशान, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार / भगवानपुर । आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शनिवार को भगवानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले क्षेत्रवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रकरणों का तत्परता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की नियमित निगरानी की जाए तथा अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मानसून के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि, जलभराव, कटाव अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करे। किसी भी प्रकार की घटना होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तहसील के अधिकारियों ने आयुक्त को राजस्व कार्यों, जनसुनवाई, अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई तथा मानसून की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी,तहसीलदार दयाराम,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

ALSO READ  "सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का सख्त निरीक्षण: वन स्टॉप सेंटर की खामियों पर नाराज़गी, छात्रावास व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 8 9 7
Users Today : 65
Users Yesterday : 694
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 8 9 7
Users Today : 65
Users Yesterday : 694