न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » संकल्प » “सेवा, संस्कार और समर्पण का नया संकल्प: भारत विकास परिषद भेल शाखा की नई टीम ने संभाली कमान, समाजहित के कार्यों को देंगे नई उड़ान”

“सेवा, संस्कार और समर्पण का नया संकल्प: भारत विकास परिषद भेल शाखा की नई टीम ने संभाली कमान, समाजहित के कार्यों को देंगे नई उड़ान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।भारत विकास परिषद की भेल शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह एवं कार्यशाला चंद्राचार्य चौक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। नवपदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं भारत विकास परिषद की प्रांतीय अध्यक्षा मनीषा सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वयंसेवी संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज और राष्ट्र का समग्र विकास करना है।

 

उन्होंने कहा कि परिषद देशभर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार कर रही है। कार्यक्रम के अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही समाज और मानवता की प्रभावी सेवा कर सकता है। प्रांतीय संयोजक (प्रचार-प्रसार) कुशल पाल सिंह चौहान ने शाखा सदस्यों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विकास रत्न वैद्य एम.आर. शर्मा ने कहा कि भेल शाखा जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी समाजहित में कार्य करती रहेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य सुरेश जैनर ने किया। समारोह में आशुतोष शर्मा ने अध्यक्ष, सुरेश जैनर ने सचिव, सुबोध शर्मा ने कोषाध्यक्ष तथा सुशीला शर्मा ने महिला सहभागिता प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल सिंह तोमर, जगदीश पाहवा, विजय सेठी, सुखपाल राणा, के.सी. शर्मा, अनिल बवेजा, अनिल वर्मा, विजय कुमार सोनी, सतीश कुमार अरोड़ा, विशंभर दयाल, विनोद गुप्ता, एन.के. शर्मा, गजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, आलोक गुप्ता, नीरव शर्मा, ओमप्रकाश पाहवा, विदेश गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार निषाद, जयशंकर, पुष्पा शर्मा, विपिन गुप्ता, शशि बवेजा, सुनीता शर्मा, सुरजीत शर्मा, राजकुमारी शर्मा, रेनू सिंह, राजेंद्र सिंह, मीना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार मुक्केबाजी संघ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, आम बैठक में कोच और बॉक्सरों को ट्रैकसूट-टीशर्ट देकर किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 7
Users Today : 53
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 7
Users Today : 53
Users Yesterday : 951