न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » बैठक » “ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 71 लाख से ज्यादा मतदाता शामिल, नाम जुड़वाने-हटवाने का आखिरी मौका, सीईओ ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी जिम्मेदारी”

“ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 71 लाख से ज्यादा मतदाता शामिल, नाम जुड़वाने-हटवाने का आखिरी मौका, सीईओ ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी जिम्मेदारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों का एसआईआर के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 8 लाख 26 हजार मतदाता एएसडी श्रेंणी में पाए गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 11733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 12543 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को 100-100 फार्म 6 उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि जो नागरिक किसी भी वजह से मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाए उन्हें पुनः अवसर मिल सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच फार्म 6,7 और 8 पर दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम 5 आक्षेप ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। एक ही व्यक्ति द्वारा नाम हटाने के लिए यदि 5 से अधिक आक्षेप प्रस्तुत करने पर ईआरओ द्वारा ऐसे प्रकरणों की व्यक्तिगत जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस की अवधि एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख मतदाताओं में विभिन्न प्रकार की विसंगति प्राप्त हुई जिन्हें सम्बंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से नोटिस फेज मे बीएलए को और भी सक्रियता से भागीदारी करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदंडे,संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सहित भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ALSO READ  “कुंभ मेला–2027: आस्था, संस्कृति और परंपरा का विराट उत्सव — देव डोलियों की दिव्य शोभायात्रा, गंगा स्नान और भव्य आयोजन से विश्व पटल पर चमकेगा हरिद्वार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737