न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » अलर्ट » “उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; हरिद्वार, देहरादून समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी”

“उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; हरिद्वार, देहरादून समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार 10 जुलाई 2026 दोपहर 2:04 बजे से 11 जुलाई 2026 दोपहर 2:04 बजे तक चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के कई क्षेत्रों में तेज़ से बहुत तेज़ बारिश, भारी से बहुत भारी वर्षा, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बड़कोट, पुरोला, भटवारी, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, धनोल्टी, प्रतापनगर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुड़की, लक्सर, रामनगर, लोहाघाट, मुनस्यारी, रुद्रपुर तथा आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों में न रुकने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को मौसम की ताज़ा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष के संपर्क में रहें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ALSO READ  मानसून अलर्ट: हरिद्वार में जर्जर भवनों पर बड़ा एक्शन, डीएम मयूर दीक्षित का सख्त आदेश—पुरानी इमारतों से रहें दूर, नहीं तो कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 522