न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली, तीन बार पलटी; चार यात्री घायल BIG BREAKING:“2027 की जीत का मिशन शुरू! बूथ पर भाजपा का फोकस, हर कार्यकर्ता की होगी डिजिटल निगरानी—संगठन मजबूत करने मैदान में उतरी पार्टी” BIG BREAKING”गायों की मौत पर मचा बवाल! पुलिस का शिकंजा, करण पंडित पर मुकदमा… दफन शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम” BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प
Home » निर्देश » “मानसून से पहले मेयर किरन जैसल का बड़ा एक्शन! ज्वालापुर में नालों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

“मानसून से पहले मेयर किरन जैसल का बड़ा एक्शन! ज्वालापुर में नालों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार में मानसून के मद्देनजर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को मेयर किरन जैसल ने ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण कर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गुरुवार को निरीक्षण के दौरान मेयर किरन जैसल ने ज्वालापुर क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

मेयर ने कहा कि जनसहभागिता से ही शहर की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई प्रभावित होती है,

जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ सकती है निरीक्षण के दौरान मेयर ने मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी को सफाई कार्यों में और तेजी लाने तथा प्रतिदिन नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अन्नू मेहता तथा व्यापारी विपिन गुप्ता, आशीष मेहता, विनोद वर्मा, जगदीश अरोड़ा, अंकुर मेहता, कमल बटला, संदीप संसारिया, सुशील मेहता, संजीव चौहान, गौरव जयसिंह, देवेंद्र मेहता, अंकित खुराना, निर्मल सिंह और देवेंद्र कुमार सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे

ALSO READ  "हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंदें: हरिद्वार में 3.36 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 5 1 7 6
Users Today : 100
Users Yesterday : 1232
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 5 1 7 6
Users Today : 100
Users Yesterday : 1232