न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 6 बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा BIG BREAKING:: 47 दिन, हजारों किलोमीटर और प्रकृति संरक्षण का संदेश! CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के नायकों का किया भव्य स्वागत, बोले—जल, जंगल और जमीन बचाना हमारा संकल्प
Home » जयंती » “शिक्षाऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को मिले सफलता, संस्कार और अनुशासन के प्रेरक मंत्र”

“शिक्षाऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को मिले सफलता, संस्कार और अनुशासन के प्रेरक मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में बुधवार को महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षाऋषि स्वर्गीय डॉ तेजवीर सिंह सैनी की 65 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिव्येश उपाध्याय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह, हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी, धनौरी पुलिस चौकी के प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, डॉ आदित्य सैनी के साथ ही शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने संस्थापक के शिक्षा एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिव्येश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है जो कठिनाइयों से बिना डरे निरंतर परिश्रम करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि जो विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरु की सेवा करता है उनकी आज्ञा का पालन करता है तथा उनके बताएं मार्ग पर चलता है , वही जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु का सम्मान करना ईश्वर की सच्ची आराधना के समान है।कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया।

ALSO READ  “सेवा, संस्कार और समर्पण की अमिट विरासत: क्वाड्रा संस्थान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई चौधरी हरचंद सिंह की जयंती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 6 4
Users Today : 689
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 6 4
Users Today : 689
Users Yesterday : 902