न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » विरोध » “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें”

“केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। टिहरी जिले के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की कथित हत्या के मामले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश बना हुआ है। इसी बीच मंगलवार को हरिद्वार में दलित समाज के कुछ लोगों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान दीपक पेगवाल ने कहा कि केतन के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड सरकार, पुलिस प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समय रहते कार्रवाई की।उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद का पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम केवल राजनीतिक औपचारिकता है।

दीपक पेगवाल ने कहा कि समाज को गुमराह करने के बजाय शांति और न्याय की प्रक्रिया का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे दौरों से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका रहती है और युवाओं को भड़काने का प्रयास नहीं होना चाहिए।

हालांकि, सांसद चंद्रशेखर आजाद या भीम आर्मी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं लगातार जारी हैं।

ALSO READ  "वंदना कटारिया स्टेडियम नाम बदलने पर बवाल: जनता और कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 4
Users Today : 381
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 4
Users Today : 381
Users Yesterday : 1033