न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप”

“हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार जनपद में संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने दो दिवसीय विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।

28 और 29 जून को चले इस अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 80 चालान किए गए, जबकि 12 बसों को सीज़ कर दिया गया।अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया, जबकि बसों का तकनीकी निरीक्षण संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन ने किया।

परमिट और तकनीकी मानकों की हुई गहन जांच

अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों की परमिट शर्तों, फिटनेस, तकनीकी मानकों, संरचनात्मक सुरक्षा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में कई बसों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

15 बसें परमिट शर्तों के उल्लंघन में मिलीं

प्रवर्तन अभियान के दौरान 15 बसें परमिट की शर्तों के विपरीत संचालित पाई गईं। विभाग ने इन बसों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना नियमों का पालन किए किसी भी वाहन को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दो बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति

तकनीकी निरीक्षण के दौरान दो बसों की स्थिति सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खराब पाई गई। अधिकारियों ने इन बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की संस्तुति की है। इसके अलावा 12 बसों में स्वीकृति के विपरीत संरचनात्मक परिवर्तन (ऑल्टरेशन) पाए गए, जिसके चलते उनके खिलाफ चालान करने के साथ-साथ फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की भी सिफारिश की गई है।

ALSO READ  "एसएसपी के सजग नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: आपदा मित्र पर फायरिंग का सनसनीखेज खुलासा, असली निशाना था कोई और – 04 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद"

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग का कहना है कि निर्धारित तकनीकी मानकों, परमिट की शर्तों और मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा।साथ ही वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों का संचालन सभी वैधानिक प्रावधानों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 4
Users Today : 214
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 4
Users Today : 214
Users Yesterday : 861