न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » आदेश » “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”

“बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्रारंभिक विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन करते हुए नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। संशोधित व्यवस्था के अनुसार प्रदेशभर के स्कूल बुधवार से नए निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि इससे पहले शासनादेश संख्या 384939/XXIV-B-1/2026/25(06)/2009 दिनांक 06 अप्रैल 2026 के माध्यम से विद्यालयों की समय-सारिणी निर्धारित की गई थी। अब शासन ने परिस्थितियों की समीक्षा और सम्यक विचार-विमर्श के बाद उसमें आंशिक बदलाव करते हुए संशोधित समय-सारिणी लागू करने का निर्णय लिया है।नई व्यवस्था प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके।

विभाग के अनुसार नए समय निर्धारण का उद्देश्य छात्रों की सुविधा, मौसम की परिस्थितियों तथा विद्यालयों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखना है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को संशोधित समय के अनुसार ही विद्यालय भेजें।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नया टाइम टेबल कल से प्रभावी होगा और सभी स्कूलों को इसके अनुरूप अपनी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इससे प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की दैनिक दिनचर्या में बदलाव देखने को मिलेगा।

ALSO READ  रामकृष्ण मिशन अस्पताल पर उठा सवाल: गार्ड की जिद में परिजनों ने कंधों पर उठाया बेटी का शव, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861