न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार! मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था काला खेल, बहादराबाद पुलिस ने बलेनो कार समेत 1680 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद कर दो तस्करों को दबोचा”

“हरिद्वार में नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार! मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था काला खेल, बहादराबाद पुलिस ने बलेनो कार समेत 1680 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद कर दो तस्करों को दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल, 1200 टैबलेट तथा एक बलेनो कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने 29 जून को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर एक बलेनो कार (UP11CY5848) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 480 PROXIOHM-SPAS कैप्सूल और 1200 Alprazolam 0.5 एमजी टैबलेट बरामद हुईं। मौके से इस्लाम (33) और सद्दाम (22), निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका सिडकुल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। उन्होंने स्वीकार किया कि सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों के बीच नशीले इंजेक्शन और दवाइयों की मांग अधिक होने के कारण लालच में आकर वे इन दवाइयों की अवैध बिक्री करने लगे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद दवाइयों और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।बहादराबाद पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीली दवाइयों की तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

2- कानि. 747 वीरेन्द्र सिंह कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

3- कानि. सतेन्द्र चौधरी कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

4- कानि. बलवन्त सिंह कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 9 2
Users Today : 303
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 9 2
Users Today : 303
Users Yesterday : 398