न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » कार्यवाही » “20 हजार की रिश्वत ने खुलवा दी पोल! जसपुर ब्लॉक का जेई विजिलेंस के जाल में रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप”

“20 हजार की रिश्वत ने खुलवा दी पोल! जसपुर ब्लॉक का जेई विजिलेंस के जाल में रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)उधम सिंह नगर। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर खंड विकास कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कुंडा क्षेत्र में ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई, जिससे पूरे विकासखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के कार्य के भुगतान और संबंधित प्रक्रिया के एवज में जेई विवेक कुमार कथित रूप से ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

देर रात तक विजिलेंस की कार्रवाई जारी रही। इस कार्रवाई के बाद विकासखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विजिलेंस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383