न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “पिता की शराब और मारपीट से तंग बेटे ने बैट से कर दी हत्या, हरिद्वार पुलिस ने चंद दिनों में किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा”

“पिता की शराब और मारपीट से तंग बेटे ने बैट से कर दी हत्या, हरिद्वार पुलिस ने चंद दिनों में किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, थाना सिडकुल — कप्तान के नेतृत्व में लगातार अपराधों का खुलासा कर रही हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है, जिसमें एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।दिनांक 07 जुलाई 2025 को सुनील धनगर, निवासी रावली महदूद, सिडकुल, ने थाना सिडकुल में शिकायत दी कि शिवम और सचिन ने अपने पिता अशोक कुमार की हत्या कर पूरे परिवार के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर सबूत मिटा दिए हैं।शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा संख्या 333/2025, धारा 103(1)/238 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। सघन पूछताछ में सचिन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

हत्या की कहानी

पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसका परिवार किराए पर रावली महदूद में रहता है और माता-पिता ढाबा चलाते हैं। पिता अशोक कुमार शराब के आदी थे और अक्सर परिवार में गाली-गलौज व मारपीट करते थे।
06 जुलाई 2025 को, रोज की तरह शराब पीकर उन्होंने घर में झगड़ा शुरू किया और मां को मारने के लिए बैट उठाया। सचिन और उसके भाई हर्ष ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अशोक कुमार ने सचिन पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान सचिन ने गुस्से में आकर क्रिकेट बैट से सिर पर कई वार कर दिए जिससे अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

डर के मारे सचिन, उसकी मां और भाई ने शव को उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित अपने गांव राजा का ताजपुर ले जाकर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

ALSO READ  हरिद्वार में काँवड़ यात्रा के दौरान बड़ा एक्शन: काले शीशे और बिना नंबर प्लेट वाली कार को ज्वालापुर पुलिस ने किया सीज, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू

गिरफ्तारी व कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्त सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे धारा 103(1)/238 BNS के तहत जेल भेजा गया है। मामले में आरोपी की मां और भाई की तलाश जारी है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी:

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, थाना सिडकुल
  2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
  3. महिला हेड कांस्टेबल उमा सिरोहा
  4. कांस्टेबल विक्रम सिंह

हरिद्वार पुलिस ने पुनः यह सिद्ध किया है कि अपराध चाहे जितना भी गहरा क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 4 9
Users Today : 202
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 4 9
Users Today : 202
Users Yesterday : 930