न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » आह्वान » “हरेला महोत्सव पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, 16 जुलाई को एक दिन में लगेंगे 30 हजार पौधे, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने ‘हरित हरिद्वार’ मिशन को सफल बनाने का किया आह्वान”

“हरेला महोत्सव पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, 16 जुलाई को एक दिन में लगेंगे 30 हजार पौधे, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने ‘हरित हरिद्वार’ मिशन को सफल बनाने का किया आह्वान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव को इस वर्ष हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण के सबसे बड़े जनअभियान के रूप में मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से 16 जुलाई को पूरे जनपद में एक ही दिन में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, ‘हरित हरिद्वार’ मिशन के तहत पूरे जिले में 5 लाख 80 हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के माध्यम से हरिद्वार को अधिक हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

हर पौधे की होगी जियो-टैगिंग और निगरानी

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि इस बार पौधारोपण अभियान को तकनीक से जोड़ा गया है। लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे की मोबाइल ऐप के माध्यम से जियो-टैगिंग की जाएगी। इसके साथ ही पौधों की नियमित निगरानी की जाएगी और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लगाए गए पौधे केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में वास्तविक योगदान दें।

जनभागीदारी से बनेगा सफल अभियान

हरेला महोत्सव के इस महाअभियान में सरकारी विभागों के साथ-साथ विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। “एक परिवार–दो पौधे” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा।

डीएफओ की अपील— पौधे बचाना ही सच्ची सेवा

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने जनपदवासियों से हरेला महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखने से संभव होगा। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए तो हरिद्वार आने वाले वर्षों में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का उदाहरण बन सकता है। प्रशासन ने सभी लोगों से इस महाअभियान का हिस्सा बनने और हरित हरिद्वार के संकल्प को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383