न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » “हर पात्र मतदाता का नाम, अपात्र पर सख्त निगरानी! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में एईआरओ को दिए कड़े निर्देश”

“हर पात्र मतदाता का नाम, अपात्र पर सख्त निगरानी! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में एईआरओ को दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो, इसके लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एईआरओ को निर्देशित किया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन एवं उनके डिजिटलीकरण का कार्य पूरी तत्परता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संचालित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा स्वयं भी क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो तथा कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गहन परीक्षण एवं सत्यापन का कार्य गंभीरता से पूर्ण करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अमित कुमार चंद, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवालिक नगर तारिक खान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "अखंड दीपक शताब्दी समारोह को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन: बैरागी कैंप कार्यक्रमों की सफलता हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कसी कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 2
Users Today : 232
Users Yesterday : 861