न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात, 4 MRI, 5 डिजिटल मैमोग्राफी और 75 AI आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों से सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक” “निखिल शर्मा की सख्ती से हरिद्वार में मचा हड़कंप! फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर चला बड़ा अभियान, बिना लाइसेंस चलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई” “टिहरी पहुंचे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती, केतन लाल हत्याकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात” “बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ” “जनता की आवाज़ पर प्रशासन का एक्शन! एडीएम वैभव गुप्ता की जनसुनवाई में 44 शिकायतें पहुंचीं, 22 समस्याओं का मौके पर निस्तारण, लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी” “विकास की रफ्तार तेज: चेयरमैन राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड-8 को दी नई सड़कों की सौगात, कई निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ”
Home » दुःखद » “राणा परिवार पर दुखों का डबल वार: बेटे के निधन के 16 दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, जन्मदिन के दिन आई सबसे दर्दनाक खबर”

“राणा परिवार पर दुखों का डबल वार: बेटे के निधन के 16 दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, जन्मदिन के दिन आई सबसे दर्दनाक खबर”

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़। उत्तराखंड के प्रसिद्ध राणा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विश्वविख्यात निशानेबाज और द्रोणाचार्य सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा का रविवार को नई दिल्ली के आरआर अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

श्यामा देवी राणा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संयोग से जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनके बेटे जसपाल राणा का जन्मदिन भी था, जिससे यह दिन परिवार के लिए और अधिक भावुक हो गया। बताया जा रहा है कि जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां का भी देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत, उत्तराखंड और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई सामाजिक, राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

130 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 8 0 0 2
Users Today : 2
Users Yesterday : 830
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 8 0 0 2
Users Today : 2
Users Yesterday : 830