न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क निर्माण और विशेष नाला सफाई अभियान का किया शुभारंभ, बोले— हर वार्ड तक पहुंचेंगी बेहतर जनसुविधाएं”

“शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क निर्माण और विशेष नाला सफाई अभियान का किया शुभारंभ, बोले— हर वार्ड तक पहुंचेंगी बेहतर जनसुविधाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड संख्या-11 में ए-11 की मुख्य सड़क एवं आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।इसके साथ ही सुभाषनगर पीएसी रोड स्थित मुख्य नाले के विशेष सफाई अभियान का भी शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के विकास एवं स्वच्छता के प्रति नगर पालिका की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का शुभारंभ करना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में जनसुविधाओं का स्थायी विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, जबकि स्वच्छ एवं सुचारु जल निकासी व्यवस्था नागरिकों के स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाला निर्माण, नालों की नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुभाषनगर वार्ड संख्या-11 में क्षेत्रवासियों की मांग एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क एवं आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत प्राप्त होगी।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद पूरे क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है। मानसून को देखते हुए नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी बाधित न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर जनहित एवं विकास के कार्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ा रही है।आने वाले समय में भी नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी तथा नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण एवं नाला सफाई अभियान प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभसद अरूणा देवी, डां. राजकुमार यादव व रमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, रिंकू कृष्णा दानवीर, आर पी सिंह, जितेंद्र राय, राजकुमार भट्ट,नीरज प्रेमी,हरबीर बालियान, राजीव चौधरी, अक्षय, पंकज मलिक, शिवपूजन, अनिल धिमान, महादेव त्यागी, सुभाष चंद, रचनीश धीमान, शिवम धीमान, लाहोर सैनी, रणबीर चौधरी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता बंधु व बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 9 2
Users Today : 303
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 9 2
Users Today : 303
Users Yesterday : 398