न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » अपील » “डीएम मयूर दीक्षित का ‘स्वच्छ हरिद्वार’ मिशन तेज, राम घाट और कश्यप घाट पर चला महा सफाई अभियान… श्रद्धालुओं से भी की गई स्वच्छता बनाए रखने की भावुक अपील”

“डीएम मयूर दीक्षित का ‘स्वच्छ हरिद्वार’ मिशन तेज, राम घाट और कश्यप घाट पर चला महा सफाई अभियान… श्रद्धालुओं से भी की गई स्वच्छता बनाए रखने की भावुक अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में निरंतर चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि तीर्थ हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए तथा तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान एवं चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है,

आज स्वच्छता अभियान राम घाट एवं कश्यप घाट क्षेत्रांतर्गत व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें आपदा प्रबंधन,आदर्श सेवा समिति, नगर निगम,डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गंगा सभा के प्रतिनिधियों नगर निगम के सयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें इन घाटों पर फैलें कूड़े कचरे को एकत्रित किया तथा कूड़े के उचित निस्तारण हेतु नगर निगम को उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों से यह भी अपील की है की तीर्थ नगरी में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करे तथा कूड़ा कचरा खुले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंके ,नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कूड़े दानों में ही कूड़ा डालने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को गन्दगी न करने के लिए जागरूक भी किया गया।

ALSO READ  हरिद्वार में मासूम की निर्मम हत्या: विग लगाकर पहचान छुपा रहा आरोपी सूरज फरार, तलाश में जुटी पुलिस. सूचना देने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033