न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » सम्मानित » “रुड़की का बढ़ा गौरव: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स के चेयरपर्सन धीर सिंह को ‘उत्तराखंड अचीवर्स सम्मान’ से किया सम्मानित”

“रुड़की का बढ़ा गौरव: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स के चेयरपर्सन धीर सिंह को ‘उत्तराखंड अचीवर्स सम्मान’ से किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । रुड़की की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स (डम-डम इंजीनियरिंग वर्क्स) को उत्कृष्ट सेवाओं, ग्राहक संतुष्टि और व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित उत्तराखंड अचीवर्स सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश (जे.पी.) नड्डा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंपनी के चेयरपर्सन धीर सिंह को प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद चेयरपर्सन धीर सिंह ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स टीम की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसने कंपनी को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

धीर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु स्वर्गीय इंजीनियर राजेश गर्ग को देते हुए भावुक अंदाज में कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके गुरु का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि एक गांव से आए साधारण युवक को पहचान दिलाने और आगे बढ़ाने का श्रेय स्वर्गीय राजेश गर्ग को जाता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के विश्वास और स्नेह की बदौलत कंपनी ने 40 वर्षों का सफल सफर तय किया है और आज न केवल रुड़की, बल्कि पूरे उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, पारदर्शिता और भरोसेमंद कार्यशैली कंपनी की सबसे बड़ी पहचान रही है। यही कारण है कि ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स ने ग्राहकों के बीच विश्वास कायम करते हुए प्रदेश में एक मजबूत स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की प्रेरणा देता है।

धीर सिंह ने कंपनी के सभी कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अथक मेहनत, लगन और समर्पण के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कर्मचारी कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह सम्मान उन सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स आगे भी आधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट सेवाओं और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली के माध्यम से नए मानक स्थापित करती रहेगी तथा भविष्य में भी ग्राहकों के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398