न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में ई-रिक्शा डीलरशिपों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते तीन प्रतिष्ठान सील, चार डीलरों को नोटिस जारी”

“डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में ई-रिक्शा डीलरशिपों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते तीन प्रतिष्ठान सील, चार डीलरों को नोटिस जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की जांच के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा के नेतृत्व में जगजीतपुर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा डीलरशिपों के निरीक्षण हेतु संचालित किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में स्थित विभिन्न ई-रिक्शा डीलरशिपों का निरीक्षण कर उनके द्वारा वैध ट्रेड सर्टिफिकेट (Trade Certificate) धारण किए जाने तथा अग्रिम कर (Advance Tax) के भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों एवं वैधानिक औपचारिकताओं में अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन ई-रिक्शा डीलरशिपों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त चार अन्य प्रतिष्ठानों के स्वामी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए तथा प्रतिष्ठान बंद मिले।

ऐसे मामलों में विभागीय कार्यवाही हेतु नोटिस संबंधित प्रतिष्ठानों के शटरों पर चस्पा किए गए तथा स्वामियों को निर्धारित अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट तथा निर्धारित करों के भुगतान के वाहन व्यवसाय का संचालन किया जाना मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी नियमित निरीक्षण एवं कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी हरिद्वार मुकेश भारती तथा संभागीय निरीक्षक हरिद्वार आनंद वर्धन सहित परिवहन विभाग की टीम उपस्थित रही।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार: 5 दिन में बाइक चोर दबोचा, खेत से बरामद हुई चोरी की स्प्लेंडर, बुग्गावाला पुलिस की शानदार कामयाबी"

परिवहन विभाग ने समस्त ई-रिक्शा विक्रेताओं एवं वाहन डीलरों से अपील की है कि वे सभी वैधानिक प्रावधानों, ट्रेड सर्टिफिकेट की शर्तों तथा कर भुगतान संबंधी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 4
Users Today : 431
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 4
Users Today : 431
Users Yesterday : 1033