न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » श्रद्धांजलि » “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन: शिवालिक नगर में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, राजीव शर्मा बोले— देश कभी नहीं भूल सकता उनका सर्वोच्च बलिदान”

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन: शिवालिक नगर में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, राजीव शर्मा बोले— देश कभी नहीं भूल सकता उनका सर्वोच्च बलिदान”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें।इस अवसर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष वतन वर्मा, अशोक उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आकाश पाल, मंडल महामंत्री ओबीसी राम निवास गुर्जर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनमोल चौहान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदित्य मलिक, मंडल सदस्य रवि वर्मा, दीपा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रवीन्द्र उनियाल, दिव्यांशु तिवारी, प्रणय चौरसिया, कुणाल त्यागी, कार्तिक प्रजापति, बबीता त्यागी, सुमिता जैन, भुवेश्वरी बग्गा, सुनीता जीत सिंह, कमला शर्मा, शीला देवी, विनय गुप्ता, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

ALSO READ  आतंकी हमले में शहीद विनय नरवाल को अंतिम विदाई, पिता ने नम आंखों से किया अस्थि विसर्जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 4
Users Today : 411
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 4
Users Today : 411
Users Yesterday : 1033