न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “कांवड़ और कुंभ से पहले हरिद्वार में एक्शन मोड में प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में रेलवे भूमि से हटाई गईं दर्जनों अवैध झुग्गियां”

“कांवड़ और कुंभ से पहले हरिद्वार में एक्शन मोड में प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में रेलवे भूमि से हटाई गईं दर्जनों अवैध झुग्गियां”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । प्रदेश में किसी भी सरकारी भूमि पर, सड़क किनारे,फुटपाथ पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कोई अतिक्रमण न हो इसके निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

जिसके तहत आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी 40 से 45 के लभग बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन,पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया।नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने अवगत कराया है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया था,

जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पुलिस,जिला प्रशासन एवं रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्यवाही की गई,इस कार्यवाही के दौरान 40 से 45 अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में संचालित हो रही चार धाम यात्रा,आगामी कांवड़ मेले एवं कुंभ मेले को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकारी भूमि, सड़क किनारे,फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में सीओ सदर एसपी बलूनी,रेलवे डिवीजन इंजीनियर अनूप कुमार,रेलवे सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा,नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता,पटवारी रविकांत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में बाइक माफिया का गेम ओवर: SSP डोबाल की टीम ने उड़ाई गैंग की नींद, 20 मोटरसाइकिलों संग तीन चोर दबोचे – चौथा फरार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033