न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » हरिद्वार: मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों का औचक निरीक्षण, ड्रग इंस्पेक्टरों ने दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार: मेडिकल स्टोर्स और फार्मा कंपनियों का औचक निरीक्षण, ड्रग इंस्पेक्टरों ने दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, सिडकुल क्षेत्र के डेंसो चौक पर मंगलवार को एडीसी डॉक्टर सुधीर कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती तथा नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने थाना सिडकुल पुलिस के सहयोग से मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टोर संचालकों को दवाओं के भंडारण हेतु उचित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

टीम ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज यूनिट्स का सुचारु संचालन बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दवाओं को निर्धारित तापमान पर संरक्षित नहीं किया गया, तो उनकी प्रभावकारिता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

ड्रग इंस्पेक्टरों ने यह भी सख्त निर्देश दिए कि डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं की बिक्री न की जाए।

निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस या अनियमित कार्यप्रणाली वाले स्टोर्स पर चेतावनी भी जारी की गई।

इसके अतिरिक्त, नवनियुक्त औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में सिडकुल स्थित एक फार्मा कंपनी का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उत्पादन और दवा भंडारण की प्रक्रिया की जांच की गई।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: ब्लिंकिट वेयरहाउस से कुट्टू-पनीर के 4 नमूने, होटल में एक्सपायरी सामान मिलने पर चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 1
Users Today : 716
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 1
Users Today : 716
Users Yesterday : 496