(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार ब्रेकिंग। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के बाद नकाबपोश हमलावरों ने किया युवक पर हमला।
मैच खेल कर लौट रहे युवक रितिक पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया। घटना शुक्रवार शाम जमालपुर क्षेत्र के पास हरेराम आश्रम के सामने हुई।
पीड़ित रितिक बाइक पर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि कार्तिक नाम का युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ मौजूद था।
हमलावरों ने आते ही रितिक और उसके दोस्त पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट में ऋतिक को संभालने का मौका नहीं मिला और बाइक सहित नीचे गिर गया।
आरोपियों ने रौद्र रूप दिखाते हुए पीड़ित को गंभीर रूप से पीटा और फिर फरार हो गए।
घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई; वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल फुटेज में नकाबपोश और बिना नकाब वाले कई आरोपियों को मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। रितिक ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयानों की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।








































Users Today : 359
Users Yesterday : 522






