न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » विकसित » “मेधाओं का महाकुंभ: ‘भविष्य ज्योति 2026’ में चमके प्रतिभा के सितारे, मदन कौशिक बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला!”

“मेधाओं का महाकुंभ: ‘भविष्य ज्योति 2026’ में चमके प्रतिभा के सितारे, मदन कौशिक बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में गुरुवार को आयोजित ‘भविष्य ज्योति 2026’ समारोह में विभिन्न बोर्डों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हरिद्वार विश्वविद्यालय के चेयरमैन एस. के. गुप्ता ने कहा कि “मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम है। हरिद्वार विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ‘भविष्य ज्योति 2026’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में उत्कृष्टता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।”

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा “युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है। विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान समाज को नई दिशा देता है। आज सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं आने वाले समय में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। हमें उनकी प्रतिभा पर गर्व है।

महापौर अनीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। ‘भविष्य ज्योति 2026’आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करते हैं। हमें गर्व है कि रुड़की में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ALSO READ  सांसद त्रिवेंद्र रावत की बड़ी पहल: संसद में उठाई होम स्टे को प्रोत्साहन देने की मांग, सरकार देगी ₹5 करोड़ तक की सहायता, 1000 होम स्टे होंगे विकसित

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्ष्क्ष नमन बंसल, डाॅ0 आदेश आर्य, डाॅ0 एकता जैन, ऐडमिशन मेनेजर जितेन्द्र चैधरी, रजिस्ट्रार सुमित चैहान, ओएसडी अभिनव भटनागर, डाॅ0 आशुतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368