न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » खुलासा » “ट्रैक्टर चोरी का बड़ा खेल बेनकाब: नंबर प्लेट हटाकर चला रहे थे मजदूरी का धंधा, कलियर पुलिस ने 3 शातिरों को दबोचा, पंजाब तक जुड़े तार!”

“ट्रैक्टर चोरी का बड़ा खेल बेनकाब: नंबर प्लेट हटाकर चला रहे थे मजदूरी का धंधा, कलियर पुलिस ने 3 शातिरों को दबोचा, पंजाब तक जुड़े तार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। शफ्फकत पुत्र सखावत निवासी ग्राम मुकर्रबपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनका ट्रैक्टर संख्या UK 17 R 7322 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया ।

विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा अज्ञात वाहन चोर के संबंध में जानकारी कर घटना अनावरण करने के काफी प्रयास किए गए , किंतु अज्ञात माल मुल्जिम का कुछ पता नहीं चल सका जिस कारण चोरी गये ट्रेक्ट्रर की तलाश जारी रखते हुए विवेचक द्वारा विवेचना द्वारा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गयी ।इसके उपरांत भी कलियर पुलिस द्वारा घटना के अनावरण के प्रयास लगातार जारी रखे गए। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

लगातार कुछ समय से थाना कलियर की पूर्व चोरी घटनाओं के सम्बंध में मुखबिर के माध्यम से कुछ इनपुट प्राप्त हो रहे थे, उक्त के क्रम में कलियर पुलिस द्वारा दिनांक 09-06-2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम दरियापुर मोड़ पर चैकिंग की जा रही थी तो द्वौराने चैकिंग तीन चोरों को मय चोरी के दो ट्रेक्ट्ररों जिसमें (1) ट्रैक्टर नं0 UK 17 R- 7322 (थाना कलियर पर पंजीकृत अपराध संख्या 203/2024 धारा 379 आईपीसी से सम्बन्धिंत) (2) एक टैक्टर बिना नम्बंर स्वराज कम्पनी रंग लाल (पंजाब में चोरी की घटना से संबंधित) के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34 भादवि व धारा 41/102 सीआरपीसी की बढ़ोत्तरी की गयी, विधिक कार्यवाही जारी है, तीनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । उक्त घटना के चौथे आरोपी हैप्पी की तलाश की जा रही है ।पूछताछ में अभियुक्त अजय, अभिषेक, व अंकुश द्वारा कलियर थाने से सम्बन्धिंत टैक्टर महेन्द्रा UK 17 R- 7322 को दिनांक 16.05.2024 की रात्रि में उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी हेप्पी निवासी खजूरी देवबंध मो0नं0 7078950418 के साथ मिलकर चोरी करना बताया, तथा पंजाब में चोरी की घटना से सम्बन्धिंत दूसरे टैक्टर बिना नम्बंर स्वराज कम्पनी 855 रंग लाल को लगभग दो महीने पहले नारायणगढ़ संगरुर पंजाब से चोरी करना बताया गया ।

ALSO READ  "प्रेम प्रसंग, विवाद और ब्लैकमेलिंग ने लिया खूनी मोड़, महिला की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; बहादराबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा"

पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा बताया कि वह चोरी करने के बाद ट्रैक्टरों के नं0 प्लेट निकालकर ट्रैक्टरों को देहात क्षेत्र में मिट्टी और मजदूरी के काम में उपयोग करते थे ताकि हाईव चैकिंग मंर पुलिस की पकड़ से बचा जा सके । अभियुक्तगण के द्वारा बताये गये चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गयी । गिरफ्तार अजय कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी, थाना कोतवाली मंगलौर,

अभिषेक कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम भलसुआ गाज थाना झबरेड़ा व अंकुश पुत्र हंसराज निवासी ग्राम फखरहेडी थाना झबरेड़ा का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 0 2
Users Today : 800
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 0 2
Users Today : 800
Users Yesterday : 702