न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » कार्यवाही » “यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी! हरिद्वार में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान 15 बसों पर कार्रवाई, 3 बसें फिटनेस मानकों में फेल”

“यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी! हरिद्वार में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान 15 बसों पर कार्रवाई, 3 बसें फिटनेस मानकों में फेल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने हेतु परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम तथा यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान इंटरसेप्टर हरिद्वार की टीम, जिसका नेतृत्व श्रीमती वरुणा सैनी द्वारा किया गया, तथा यातायात पुलिस की टीम, जिसका नेतृत्व यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) श्री मोहित रौथाण द्वारा किया गया, ने जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर यात्री बसों एवं अन्य परिवहन वाहनों की सघन जांच की।चेकिंग के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, कर अदायगी, चालक अनुज्ञप्ति, यात्री सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर सहित अन्य वैधानिक दस्तावेजों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान विभिन्न परिवहन नियमों एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल 15 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त तीन बसों में गंभीर तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने तथा उनकी दशा निर्धारित फिटनेस मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण उनके फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्तीकरण हेतु संस्तुति की गईसंबंधित मामलों में मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है तथा यात्री वाहनों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में स्टंटबाज़ों पर पुलिस की सख़्ती: अब सड़कों पर नहीं चलेगी मनमानी"

उन्होंने वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखने तथा वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में ऐसे संयुक्त प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा तथा सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भविष्य में भी संयुक्त चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 6
Users Today : 844
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 6
Users Today : 844
Users Yesterday : 702