न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सौगात » “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर”

“श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी / श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को पैठाणी, पाबौ और खिर्सू क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पैठाणी स्थित प्रसिद्ध राहु मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।पाबौ क्षेत्र में मंत्री ने 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिडोली विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसीणा में 9.14 लाख रुपये की लागत से होने वाले भवन निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किए जाने वाले मोल्काखाल-टीला मोटर मार्ग के वन टाइम मेंटेनेंस कार्य का भी शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास की आधारशिला है। राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पिनाकोट, बगाड़ियूं, स्योली तल्ली एवं स्योली मल्ली के ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।खिर्सू क्षेत्र में मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोबरी में 30.70 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंसवाड़ा में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर निवेश कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता विकास की रोशनी को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना तथा युवाओं, महिलाओं और किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल, हरेंद्र नेगी, गणेश नेगी राठी, वीरेंद्र रावत, मातवर सिंह रावत, धूम सिंह, शिव लाल, पंकज सिंह रावत, अनिल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान टीला गीता देवी, दीपक त्रिपाठी, अनिल नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 3
Users Today : 16
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 3
Users Today : 16
Users Yesterday : 938