न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » कमाल » “गांव की बेटी का बड़ा कमाल: पहले ही प्रयास में PCS क्लियर, अब उपखंड शिक्षा अधिकारी बनकर लिखी सफलता की नई इबारत”

“गांव की बेटी का बड़ा कमाल: पहले ही प्रयास में PCS क्लियर, अब उपखंड शिक्षा अधिकारी बनकर लिखी सफलता की नई इबारत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जियापोता गांव की बेटी रचना सिंह ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।

रचना सिंह उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत संतोष कुमार की पुत्री हैं। उन्होंने बी.एससी., एम.ए. एवं बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है।रचना की सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार तीनों चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किए।

विगत छह से सात वर्षों से वह शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए बच्चों को कोचिंग देने, गांव के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद करने का कार्य कर रही हैं।

रचना का सफर संघर्षों से भरा रहा। आईएएस की तैयारी के लिए वह दिल्ली गई थीं, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और निरंतर मेहनत जारी रखी।

इसी दौरान परिवार को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन रचना ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपनों को साकार करने में जुटी रहीं।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक सफलता बताते हुए रचना सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 6
Users Today : 844
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 6
Users Today : 844
Users Yesterday : 702