न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » निर्देश » “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा एवं 26 रानीपुर क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल सुपरवाइजर तथाविभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही एवं समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी आदि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में बदलेंगे सरकारी स्कूलों के दिन! DM मयूर दीक्षित ने उठाया बड़ा कदम, मॉडल विद्यालय बनेगा अपर रोड नं. 34 और 41"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737