न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता” “हरेला 2026: हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, सतपाल महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 30 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प”
Home » निर्देश » “चारधाम यात्रा पर प्रशासन की पैनी नजर! पंजीकरण केंद्र पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने परखी व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय, मेडिकल जांच और 20 काउंटरों की चाक-चौबंद तैयारी”

“चारधाम यात्रा पर प्रशासन की पैनी नजर! पंजीकरण केंद्र पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने परखी व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय, मेडिकल जांच और 20 काउंटरों की चाक-चौबंद तैयारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उप जिलाधिकारी मुख्यालय एवं नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी द्वारा चारधाम पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यात्रियों की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ सुलभ शौचालय की भी उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए, जिससे किसी भी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया है कि यात्रियों के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए केंद्र पर 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं,

जहां पंजीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल चेकअप) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 1 0 5
Users Today : 58
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 1 0 5
Users Today : 58
Users Yesterday : 827