न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » अपील » “मौसम के रेड अलर्ट के बीच डीडीएमओ मीरा रावत का बड़ा संदेश: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 31 मई तक शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन स्थगित, यात्रा न करने की अपील”

“मौसम के रेड अलर्ट के बीच डीडीएमओ मीरा रावत का बड़ा संदेश: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 31 मई तक शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन स्थगित, यात्रा न करने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/सहारनपुर, 30 मई 2026। माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र एवं आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी वर्षा और ओलावृष्टि के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर में दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

— लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार मंदिर क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा और ओलावृष्टि के कारण अचानक जलप्रवाह बढ़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से रास्तों पर फिसलन, जलभराव और भूस्खलन जैसी परिस्थितियां बनने लगी हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

— 31 मई तक नहीं होंगे दर्शन

मंदिर प्रबंधन समिति ने एहतियात के तौर पर 29 मई से 31 मई 2026 तक माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

इस अवधि के दौरान मंदिर परिसर में दर्शन, पूजा-अर्चना एवं भ्रमण की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

— श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मंदिर की यात्रा करने से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है।

ALSO READ  "SSP नवनीत सिंह की कांवड़ियों से दो टूक अपील: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सुरक्षित यात्रा के लिए जारी की बड़ी गाइडलाइन!"

— सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करने का अनुरोध

प्रशासन ने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि श्रद्धालु समय रहते स्थिति से अवगत हो सकें और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। फिलहाल प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522