न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » फेयरवेल » “हरिद्वार विश्वविद्यालय का “फेयरवेल 2026″ बना यादगार: रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच छलके जज्बात, ज्ञान प्रकाश बने मिस्टर फेयरवेल और आरुषि बनीं मिस फेयरवेल, तालियों की गूंज के साथ सीनियर्स को दी गई भावभीनी विदाई”

“हरिद्वार विश्वविद्यालय का “फेयरवेल 2026″ बना यादगार: रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच छलके जज्बात, ज्ञान प्रकाश बने मिस्टर फेयरवेल और आरुषि बनीं मिस फेयरवेल, तालियों की गूंज के साथ सीनियर्स को दी गई भावभीनी विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय में “फेयरवेल 2026″कार्यक्रम बड़े उत्साह, उमंग एवं भावनात्मक माहौल के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, रजिस्ट्रार सुमित चौहान एडमिशन मैनेजर जितेंद्र चौधरी प्लेसमेंट हेड प्रज्वल चौधरी एवं प्रोवाइड चांसलर आदेश आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिद्वार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सीए सत्येंद्र कुमार गुप्ता एवं विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष नमन बंसल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद देते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आकर्षक टाइटल भी प्रदान किए गए। जिसमें ज्ञान प्रकाश बीटेक को मिस्टर फेयरवेल,आरुषि बीटेक को मिस फेयरवेल व मिस्टर एंड मिस एंड परफेक्ट में शिवम बीटेक,दर्शना बीटेक और ग्लैमरस फेस में शमी बीटेक,कौशिकी बीटेक,अक्षदा बी फार्मेसी,मिस्टर एंड मिस इवनिंग में शाहिद अली बीसीए व वैष्णवी बीएससी एग्रीकल्चर का टाइटल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दिन स्टूडेंट वेलफेयर निशा धीमान द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी तथा विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। कार्यक्रम का समापन समूह फोटोग्राफी, केक कटिंग एवं डिनर के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार, भावुक एवं आनंदमयी क्षणों से भरपूर रहा। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522