न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था!
Home » मुलाकात » “हरिद्वार कांग्रेस में बढ़ी सियासी सरगर्मी, मनोज धनगर ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और सुरेन्द्र सिंह नेगी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद”

“हरिद्वार कांग्रेस में बढ़ी सियासी सरगर्मी, मनोज धनगर ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और सुरेन्द्र सिंह नेगी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सतपाल ब्रह्मचारी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान मनोज धनगर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को लेकर वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं

तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के अनुभवों और मार्गदर्शन को संगठन तथा समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कोटद्वार के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी से भी मनोज धनगर की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

मनोज धनगर ने नेगी के लंबे राजनीतिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके सुझाव युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपयोगी साबित होते हैं।

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनता के विश्वास को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।वहीं, सुरेन्द्र सिंह नेगी ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ  "देहरादून को मिली नई रफ्तार! डीएम आशीष चौहान और एसएसपी की अहम मुलाकात, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा पर बना बड़ा रोडमैप"

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 3 4 1
Users Today : 497
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 3 4 1
Users Today : 497
Users Yesterday : 747