न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » फेरबदल » “हरिद्वार में प्रशासनिक सर्जरी: DM मयूर दीक्षित ने बदले कई अफसरों के दायित्व, रुड़की से हरिद्वार तक नई जिम्मेदारियों की बड़ी फेरबदल”

“हरिद्वार में प्रशासनिक सर्जरी: DM मयूर दीक्षित ने बदले कई अफसरों के दायित्व, रुड़की से हरिद्वार तक नई जिम्मेदारियों की बड़ी फेरबदल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई उपजिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन किया है।

शासन के निर्देशों के क्रम में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जानकारी के अनुसार शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान को पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अपर उपजिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नगर क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अब उनके अधीन रहेंगे।

इसके अलावा उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उपजिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। माना जा रहा है कि रुड़की क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं देहरादून से स्थानांतरित होकर आए योगेश सिंह मेहरा को उपजिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। उनके आगमन से हरिद्वार तहसील के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिलाधिकारी ने पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए पाँच राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 1
Users Today : 242
Users Yesterday : 522