न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में प्लास्टिक के काले कारोबार पर सबसे बड़ा वार! 5,000 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त, गोदाम संचालक पर ₹1 लाख का तगड़ा चालान” “रुद्रपुर में जनसेवा शिविर: 257 लाभार्थियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ, प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने विकास कार्यों को दी नई रफ्तार” “देहरादून के 465 दलित युवाओं की चमकेगी किस्मत! ₹1.25 करोड़ की योजना से मिलेगा स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा मौका” “भीख नहीं, सम्मानजनक जीवन! हरिद्वार को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित का मेगा एक्शन प्लान, पुनर्वास से रोजगार तक होगी पूरी व्यवस्था” “कांवड़ मेला-2026: डीएम-एसएसपी का मेगा निरीक्षण, सड़क से घाट तक परखी हर व्यवस्था, 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का सख्त अल्टीमेटम” “जिला सहकारी संघ चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप! रामबीर सिंह बने अध्यक्ष, सतबीर सिंह उपाध्यक्ष, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों में जश्न”
Home » सौगात » “शिवालिक नगर में विकास का मेगा धमाका : नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पी.ए.सी क्षेत्र को दी चमचमाती सड़कों की सौगात, जनता बोली — अब बदलेगी इलाके की तस्वीर”

“शिवालिक नगर में विकास का मेगा धमाका : नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पी.ए.सी क्षेत्र को दी चमचमाती सड़कों की सौगात, जनता बोली — अब बदलेगी इलाके की तस्वीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड नंबर 8 पी.ए.सी क्षेत्र में पहली बार बनी मंदिर के सामने वाली सड़क, परेड ग्राउंड से जिम हॉल तक जाने वाली सड़क एवं विभिन्न संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आई.पी.एस सेनानायक पी.ए.सी डॉ. हरीश वर्मा व क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी बेहतर सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे,

जिसे अब पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इससे आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा लगातार सड़क निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

आने वाले समय में भी नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं तथा नगर पालिका जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी और नगर के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर आई.पी.एस सेनानायक पी.ए.सी डॉ. हरीश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों एवं पी.ए.सी परिसर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र का विकास मजबूत हो रहा है।

उपसेना नायक जोधराम जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता थी, जो अब पूर्ण हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य जनता के जीवन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका निरंतर प्रयास सराहनीय है।

इस अवसर पर सेनानायक पी.ए.सी डॉ हरीश जोशी, उपसेनानायक जोधराम जोशी, स्थानीय सभासद डॉ. राजकुमार यादव, केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, शिवालिक नगर मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा जितेंद्र राय ,वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, रणधीर प्रताप सिंह, वतन वर्मा ,रामनिवास गुर्जर, आदित्य मलिक पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 8 5 3 1
Users Today : 60
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 8 5 3 1
Users Today : 60
Users Yesterday : 842