न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Home » मिसाल » “तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की मिसाल बना एंजेल्स एकेडमी, प्रधानाचार्या रश्मि चौहान के नेतृत्व में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को पिलाया गया ठंडा मीठा शरबत”

“तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की मिसाल बना एंजेल्स एकेडमी, प्रधानाचार्या रश्मि चौहान के नेतृत्व में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को पिलाया गया ठंडा मीठा शरबत”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद, 17 मई।  भीषण गर्मी के बीच एंजेल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से राहगीरों के लिए मीठे ठंडे शरबत की छबील लगाकर सेवा कार्य किया गया।स्कूल परिसर के बाहर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। गर्मी से परेशान लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की और स्कूल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की।विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि चौहान एवं प्रबंधक भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पद्मिनी एकादशी के अवसर पर पिछले कई वर्षों से विद्यालय परिवार द्वारा यह सेवा कार्य किया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गर्मी अपने चरम पर है और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राहगीरों को राहत पहुंचाने और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और समस्त कर्मचारी मौजूद रहे तथा सभी ने स्वयं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिवार के इस सामाजिक और मानवीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की।

ALSO READ  कांवड़ यात्रा 2025 में मानवता और ईमानदारी की मिसाल: सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने लौटाया ₹37,000 का मोबाइल, 12 श्रद्धालुओं की जान भी बचाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 4 7 8
Users Today : 634
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 4 7 8
Users Today : 634
Users Yesterday : 747