न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “चारधाम यात्रा में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार! पनीर-दूध के सैंपल भरते ही मचा हड़कंप, DM मयूर दीक्षित के आदेश पर हरिद्वार में ताबड़तोड़ छापेमारी”

“चारधाम यात्रा में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार! पनीर-दूध के सैंपल भरते ही मचा हड़कंप, DM मयूर दीक्षित के आदेश पर हरिद्वार में ताबड़तोड़ छापेमारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट, ओवररेटिंग या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, डेयरियों और खाद्य दुकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने हर की पैड़ी, खड़खड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए पनीर, दूध और तैयार खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने मौके पर साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और मूल्य सूची की भी जांच की। इसके अलावा आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से प्राप्त शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सेहत से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और पूरे जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  बहादराबाद में कानून का डंडा: सेल्समैन लूटकांड के दो इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में, SSP के ऐलान के बाद धराए ₹5-5 हजार के इनामी लुटेरे, ₹15 हजार नकदी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522