न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » खुशियां » “हरिद्वार विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट धमाका 2026! 48 लाख के हाईएस्ट पैकेज ने मचाई धूम, 88% से ज्यादा छात्रों को मिली शानदार नौकरी”

“हरिद्वार विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट धमाका 2026! 48 लाख के हाईएस्ट पैकेज ने मचाई धूम, 88% से ज्यादा छात्रों को मिली शानदार नौकरी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा “प्लेसमेंट सक्सेस सेलिब्रेशन 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वर्ष 2026 में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड को साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 88.14% रहा, जो संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष का सर्वाधिक पैकेज 48 लाख रुपये वार्षिक रहा, जबकि अन्य प्रमुख पैकेज 25 लाख, 22 लाख, 20 लाख तथा 15 लाख रुपये वार्षिक रहे।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल, प्रति कुलपति डॉ. आदेश आर्य, कुलसचिव लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, निदेशक डॉ. वी.के. सैनी, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख प्रज्वल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।प्रति कुलपति डॉ. आदेश आर्य एवं कुलसचिव लेफ्टिनेंट सुमित चौहान ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं गौरव से भरपूर रहा।

ALSO READ  "साल के संघर्ष का मिला सुनहरा फल! PCS परीक्षा पास कर विशाल सैनी बने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रुड़की में जश्न का माहौल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522