न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » सम्मान » “ऊर्जा संरक्षण की अलख जगाने निकले हरिद्वार के युवा राजदूत, प्रतिभाशाली छात्राओं का भव्य सम्मान” विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उरेडा और शिक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मेडल-ट्रॉफी पाकर चमके नन्हे ऊर्जा प्रहरी”

“ऊर्जा संरक्षण की अलख जगाने निकले हरिद्वार के युवा राजदूत, प्रतिभाशाली छात्राओं का भव्य सम्मान” विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उरेडा और शिक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मेडल-ट्रॉफी पाकर चमके नन्हे ऊर्जा प्रहरी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से पूर्व जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु प्री कैंपेन के अंतर्गत शिक्षा विभाग जनपद हरिद्वार एवं उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के संयुक्त अभियान में जनपद हरिद्वार के छ: विकास खंडो के प्रत्येक विद्यालय द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिस में “पर्यावरण के लिए जीवनशैली प्रकृति पहल की तर्ज पर युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत बनाने हेतु क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विद्यालय में आयोजन उपरांत प्रत्येक विद्यालय द्वारा विकासखंड स्तर पर प्रतिभाग किया गया एवं विकासखंड स्तर पर उक्त चारो विधाओं में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र- छात्राओं को राo इo काo भेल सेक्टर -1 में आयोजित कार्यक्रम में जनपद स्तर पर चयनित युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीकम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद,उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी युद्ध वीर सिंह बिष्ट तथा उरेडा से ही जूनियर इंजीनियर शिल्पी मैडम तथा आयोजित स्थल के नोडल प्रधानाचार्य परमपाल सिंह एवं जनपद स्तर के कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजेश राय शामिल रहें

चयनित छात्राओं को सर्टिफिकेट, मेडल एवं राजदूत बने बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई विभिन्न विधाओं में युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत रहे छात्र-छात्राएं विकासखंड बहादराबाद से कुमारी निशिका आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद, कुमारी मिस्बाह आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद, कुमारी मोमिना राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, कुमारी आरुषि रावत राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर

विकासखंड भगवानपुर से जैनब,कुमारी महिमा गुप्ता, कुमारी मुस्कान, बीo डीo इंटर कॉलेज भगवानपुर, विकासखंड खानपुर से कुमारी अक्षिता भाटी,कुमारी वंशिका चौधरी, कुमारी आशु नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की छात्राएं युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत बने

ALSO READ  "आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर हरिद्वार में सजा भव्य द्विशताब्दी समारोह, भगत सिंह कोश्यारी सहित दिग्गजों ने किया हिंदी के गौरव का अभिनंदन, पत्रकारों और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान"

मुख्य अतिथि भीकम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद द्वारा छात्र-छात्राओं निरंतर ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहते हुए पूरे लगन से एवं प्रेरित रहकर अपने विद्यालय एवं अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया तथा

विशिष्ट अतिथि श्री युद्धवीर सिंह बिष्ट जी द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है

छात्र-छात्राओं नें अपने विचारों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षित करने का संकल्प लिया है जो की सराहनीय है यह बच्चे भली-भांति जानते हैं कि भविष्य में आने वाली पीढियां आज के हमारे इस प्रयास से अवश्य लाभान्वित होंगी हमारी उत्तराखंड सरकार के इस कार्यक्रम में बच्चों का बढ़ चढ़कर भाग लेना यह दर्शाता है

की वह दिन दूर नहीं जब ये राजदूत अपने राज्य को ऊर्जा संरक्षित करने में नंबर वन बनाएंगे । ध्यान देने योग्य इस विषय पर बच्चों के विचारों के दर्शन उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति में साफ झलकता है

उन्होंने समस्त चयनित युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूतों को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जहां तक हो वह विभागीय सहयोग के साथ-साथ स्वयं अपने स्तर पर भी आगे बढ़कर समाज में जागरूकता फैलाये तथा देश हित एवं जनहित में कार्य करें उन्होंने कार्यक्रम के चरण बद्ध एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु कार्यक्रम नोडल राजेश राय को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522