न्यूज़ फ्लैश
“सरिता देवी की पुकार पर तुरंत एक्शन! सीएम धामी ने शिविर में ही दिलाई झंगोरा प्रोसेसिंग मशीन, हजारों लोगों की शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान” “उत्तराखंड बनेगा देश-दुनिया का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन! मुख्यमंत्री धामी बोले— ‘Wed in Uttarakhand’ से पर्यटन, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार” “ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 71 लाख से ज्यादा मतदाता शामिल, नाम जुड़वाने-हटवाने का आखिरी मौका, सीईओ ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी जिम्मेदारी” “हरिद्वार में दरिंदगी का पर्दाफाश: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी दबोचे, तमंचा-चाकू और लूट का सामान बरामद” “कांवड़ मेला-2026: शंकराचार्य चौक से रुड़की तक डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का मेगा निरीक्षण, 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का अल्टीमेटम” “माँ के नाम एक पेड़, प्रकृति के नाम जीवन” — एसबीआई बहादराबाद के शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर की अनूठी पहल, हरेला पर्व पर दिया हरियाली बढ़ाने का बड़ा संदेश”
Home » संदेश » “आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस का नमन, हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा में गूंजा आत्मनिर्भर भारत और लोकतंत्र का संदेश”

“आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस का नमन, हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा में गूंजा आत्मनिर्भर भारत और लोकतंत्र का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के महानगर अनुसूचित विभाग द्वारा ऋषिकुल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम में अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए और उद्योगों, बांधों तथा बिजली परियोजनाओं को “आधुनिक भारत के मंदिर” बताया। नेताओं ने कहा कि नेहरू जी का मानना था कि आत्मनिर्भरता ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और रवीश भटीजा व राजबीर चौहान ने कहा कि आजादी के बाद देश गरीबी, अशिक्षा और भुखमरी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। ऐसे समय में पंडित नेहरू ने विज्ञान और तकनीक को प्राथमिकता देते हुए देश में कई बड़े संस्थानों की स्थापना कराई।

उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, इसरो और भेल जैसे संस्थानों की स्थापना को भारत के विकास की मजबूत नींव बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब विश्व दो बड़े गुटों में बंटा हुआ था, तब नेहरू जी ने गुट निरपेक्ष आंदोलन को आगे बढ़ाकर भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को नई पहचान दी। इससे वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा और देश को नई पहचान मिली।

यूथ कांग्रेस के महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर और युवा नेता समर्थ अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू विविधता में एकता और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का कार्य किया, जिससे सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को समान अधिकार मिल सके।

इस अवसर पर पप्पू राम, जावेद आलम, जवाहर चावला, दिनेश चंद गुप्ता, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, आकाश कटारिया, गुलशन कुमार, कमल, शिवम वाल्मीकि, राजबीर और नौशाद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 9 4 1 6
Users Today : 196
Users Yesterday : 749
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 9 4 1 6
Users Today : 196
Users Yesterday : 749