न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Home » निर्देश » “रुड़की ब्लॉक कार्यालय में CDO का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोका जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त हुए मुख्य विकास अधिकारी”

“रुड़की ब्लॉक कार्यालय में CDO का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोका जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त हुए मुख्य विकास अधिकारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास खंड कार्यालय रुड़की का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने वीबी जीरामजी योजना की प्रगति में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ महिला स्वयं सहायता समूहों को समय पर उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने, आमजन की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित अन्य अधिकारी एवं विकास खंड के कार्मिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "गंगा संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, गौशालाओं व डेयरियों के लिए बायलॉज बनाने के निर्देश, नालियों में गोबर-भूसा डालने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 6 1 8
Users Today : 227
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 6 1 8
Users Today : 227
Users Yesterday : 737