न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा में गूंजा संस्कृति का गौरव, CM धामी बोले—“आस्था और परंपरा की यह विरासत पीढ़ियों तक रहेगी कायम” Big breaking:जनसमस्याओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन, मुख्य सेवक सदन में सुनी जनता की फरियाद—अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश “Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा” Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण Big breaking”बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य” Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद
Home » आस्था » “गंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का महाविस्फोट! 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, ड्रोन तस्वीरों में दिखा जनसैलाब का अद्भुत नजारा”

“गंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का महाविस्फोट! 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, ड्रोन तस्वीरों में दिखा जनसैलाब का अद्भुत नजारा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का ऐसा महाकुंभ देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को श्रद्धालुओं के सैलाब से भर दिया।प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 45 लाख श्रद्धालु मां गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। हर की पौड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरा गंगा तट “हर-हर गंगे” व “जय मां गंगे” के जयकारों से गूंजता रहा।

आस्था की लहर में डूबा हरिद्वार, हर ओर गूंजे मां गंगा के जयकारे।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते मेला क्षेत्र, प्रमुख बाजार, पार्किंग स्थल और स्नान घाट पूरी तरह पैक नजर आए। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का घाटों की ओर लगातार आना-जाना बना रहा।भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। हरिद्वार के मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील मार्गों और प्रमुख स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं संभाली और लगातार निगरानी की।

सुरक्षा के अभेद्य घेरों के बीच संपन्न हो रहा गंगा दशहरा स्नान पर्व।

भीड़ प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया। ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र और घाटों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई ड्रोन तस्वीरों में हरिद्वार की सड़कों, पुलों और घाटों पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब साफ दिखाई दिया।

गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, PAC, SDRF, स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक टीमें लगातार मैदान में डटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 गंगा तट पर आस्था का महासंगम, हरिद्वार बना श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 9 1 7
Users Today : 220
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 9 1 7
Users Today : 220
Users Yesterday : 555