न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » अलर्ट » “गंगा दशहरा पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, शहरभर में डायवर्जन और भारी वाहनों की एंट्री बंद”

“गंगा दशहरा पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, शहरभर में डायवर्जन और भारी वाहनों की एंट्री बंद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी 23, 24 एवं 25 मई 2026 को पड़ने वाले श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व और विकेण्ड को देखते हुए धर्मनगरी हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

प्रशासन और यातायात पुलिस ने लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित स्नान व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।

शहर के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था, पार्किंग प्लान और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।

 “श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है” — हरिद्वार यातायात पुलिस

यातायात पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 की रात्रि 12 बजे से स्नान पर्व समाप्त होने तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यकता पड़ने पर समय में बदलाव भी किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में बॉर्डर क्षेत्रों पर ही भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा ताकि शहर के भीतर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

इसके अलावा नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। वहीं चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर से एक्जिट मार्ग के रूप में किया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन और नहर पटरी मार्ग का उपयोग ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए किया जाएगा।

 “भीड़ बढ़ने पर कई रूटों पर तुरंत डायवर्जन लागू किया जाएगा”

देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहण्ड मार्ग से भेजने की तैयारी भी प्रशासन ने कर ली है।

ALSO READ  "रेड अलर्ट का बड़ा असर: देहरादून में 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा आदेश"

ज्वालापुर, देवपुरा और बीएचईएल क्षेत्र में विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी ताकि मुख्य स्नान मार्गों पर यातायात सुचारू बना रहे।

श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कई बड़े पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है। इनमें अलकनन्दा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, पंतद्वीप पार्किंग, चमकादड़ टापू पार्किंग, बैरागी कैंप पार्किंग, लालजीवाला पार्किंग, गौरीशंकर पार्किंग और नीलधारा पार्किंग प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

ऑटो और विक्रम वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही आ सकेंगे। वहीं ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

 “आपका सहयोग ही सफल और सुरक्षित स्नान पर्व की पहचान बनेगा”

हरिद्वार यातायात पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ से बचें तथा पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का उद्देश्य है

कि गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और हरिद्वार की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे।

 “सुरक्षित सफर • सुगम यातायात • स्वच्छ एवं व्यवस्थित हरिद्वार” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 6
Users Today : 40
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 6
Users Today : 40
Users Yesterday : 1035