न्यूज़ फ्लैश
“सलेमपुर की बदहाल सड़क पर मेयर-विधायक का एक्शन, 6 करोड़ के पुनर्निर्माण प्रस्ताव से जगी उम्मीद; जलभराव और गड्ढों से जल्द मिलेगी राहत” “कुम्भ-2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सोनिका का सख्त अल्टीमेटम: सड़क, पुल और घाट निर्माण में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता से समझौते पर भी कड़ी चेतावनी” “धामी कैबिनेट के अहम फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और कुंभ-2027 समेत कई बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी” “रुड़की में बारिश का हाई अलर्ट: महापौर अनीता ललित अग्रवाल का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई” “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता” “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर किया सम्मानित, वैज्ञानिक मत्स्य पालन अपनाकर आय बढ़ाने का दिया संदेश”
Home » कार्यवाही » “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, बदबूदार पनीर और खराब मसाले पकड़े गए, ढाबों-होटलों में मचा हड़कंप”

“चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, बदबूदार पनीर और खराब मसाले पकड़े गए, ढाबों-होटलों में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपदभर में सख्त अभियान छेड़ दिया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में ढाबों, कैंटीन, होटलों और डेयरियों का औचक निरीक्षण किया गया।कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में भारी अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किए गए, जबकि खराब और बदबूदार खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट कराए गए।निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार सहित विभागीय टीम शामिल रही। टीम ने सुभाष घाट, कुशावत घाट, दीनदयाल पार्किंग, दिल्ली नेशनल हाईवे और रावली महदूद क्षेत्र में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।कुल 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

“चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रयोगशाला जांच के लिए कुल 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनमें दो पनीर के नमूने, खुला मसाला, तैयार खाद्य पदार्थ, राजमा साबुत और चार बेकरी उत्पाद शामिल हैं।विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंभीर लापरवाही सामने आई। कुछ जगहों पर खाद्य पदार्थ अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे मिले, तो कहीं बासी और सड़े-गले खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा रहा था।कई दुकानदार जरूरी दस्तावेज और फूड लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सके। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत कुल 9 प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

 “खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों पर विभाग की नजर लगातार बनी हुई है।”

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने दो ढाबों से करीब 4 किलो खुला बदबूदार पनीर नष्ट कराया। इसके अलावा एक अन्य ढाबे से लगभग 12 किलो खुला मसाला भी खराब पाए जाने पर मौके पर नष्ट कराया गया।विभागीय अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री ही उपयोग करने की सख्त चेतावनी दी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं।विभाग ने कहा कि डिस्प्ले बोर्ड पर विभागीय टोल फ्री नंबर भी अंकित होना चाहिए, ताकि आम लोग किसी भी शिकायत की जानकारी तुरंत विभाग को दे सकें।

 “चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।”

विभागीय अधिकारियों ने साफ किया कि चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 8 8
Users Today : 172
Users Yesterday : 1685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 8 8
Users Today : 172
Users Yesterday : 1685