न्यूज़ फ्लैश
“सलेमपुर की बदहाल सड़क पर मेयर-विधायक का एक्शन, 6 करोड़ के पुनर्निर्माण प्रस्ताव से जगी उम्मीद; जलभराव और गड्ढों से जल्द मिलेगी राहत” “कुम्भ-2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सोनिका का सख्त अल्टीमेटम: सड़क, पुल और घाट निर्माण में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता से समझौते पर भी कड़ी चेतावनी” “धामी कैबिनेट के अहम फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और कुंभ-2027 समेत कई बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी” “रुड़की में बारिश का हाई अलर्ट: महापौर अनीता ललित अग्रवाल का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई” “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता” “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर किया सम्मानित, वैज्ञानिक मत्स्य पालन अपनाकर आय बढ़ाने का दिया संदेश”
Home » परचम » “लक्सर बार एसोसिएशन चुनाव में पवन सिंह वर्मा का दबदबा! अध्यक्ष पद पर शानदार जीत, धर्मेंद्र कुमार और रविकांत सैनी ने भी लहराया जीत का परचम”

“लक्सर बार एसोसिएशन चुनाव में पवन सिंह वर्मा का दबदबा! अध्यक्ष पद पर शानदार जीत, धर्मेंद्र कुमार और रविकांत सैनी ने भी लहराया जीत का परचम”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर के चुनाव में पवन सिंह वर्मा ने अध्यक्ष पद पर 45 मतों से जीत दर्ज की। पवन सिंह वर्मा को 149 मत मिले।

सेठपाल सिंह 104 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार 47 और सहसचिव पद पर रविकांत सैनी 11 मतों से चुनाव जीते।

मंगलवार को बार काउंसिल आॅफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष सुखपाल सिंह एडवोकेट और राकेश कुमार गुप्ता एडवोेकेट की देखरेख में एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए।

सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान के बाद शाम को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए। मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण कुमार शर्मा और सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर व मोहम्मद कासिम ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 296 मतांे में 284 मत डाले गए।

अध्यक्ष पद पर पवन सिंह वर्मा को 149 और सेठपाल सिंह को 104 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी राकेश कुमार को 29 मत मिले। 2 मत निरस्त हुए।

सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार को 164 और ऋषिपाल सिंह चैहान को 117 मत मिले। 3 मत निरस्त किए गए। सहसचिव पद पर रविकांत सैनी को 146 और मुस्तकीम एडवोकेट को 135 मत मिलेे। 3 मत निरस्त किए गए।

परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए जीत की खुशी मनाई। बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने भी जीते प्रत्याशियों को बधाई दी।

सहायक चुनाव आयुक्त विजयपाल गुर्जर ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार सिंघल और बीना रस्तोगी, सहसचिव ( महिला ) पर किरण तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप चैहान, आॅडिटर राखी, पुस्तकालध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों पर भी अंजली पाल, ललिता बर्मन, रजनीश कुमार, नदीम अहमद, सुरेशपाल सिंह और पंकज गुप्ता निर्विरोध चुने गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 8 6
Users Today : 170
Users Yesterday : 1685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 8 6
Users Today : 170
Users Yesterday : 1685