न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » पहल » “सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले एआरटीओ निखिल शर्मा, हरिद्वार की सड़कों पर दिखी सादगी… जनता बोली- ऐसे अफसर हों तो बदलेगा देश!”

“सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले एआरटीओ निखिल शर्मा, हरिद्वार की सड़कों पर दिखी सादगी… जनता बोली- ऐसे अफसर हों तो बदलेगा देश!”

(शहजाद अली हरिद्वार) रोशनाबाद। हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की अनोखी पहल लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है।पहले जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के पैदल कार्यालय पहुंचने की चर्चा हुई थी, वहीं अब एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने साइकिल से दफ्तर पहुंचकर समाज को बड़ा संदेश दिया है।

सुबह जब एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा साइकिल चलाते हुए कार्यालय पहुंचे तो सड़क पर मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। सरकारी वाहन छोड़कर साइकिल से दफ्तर पहुंचने की उनकी सादगी और जिम्मेदारी की भावना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दफ्तर पहुंचने पर कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उनकी इस पहल की जमकर सराहना की।

 “छोटी दूरी के लिए वाहन नहीं, साइकिल और पैदल चलना बनाइए आदत”

निखिल शर्मा ने कहा कि आज के समय में बढ़ता प्रदूषण और ईंधन की खपत एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। यदि लोग छोटी दूरी तय करने के लिए निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करेंतो इससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण को भी काफी राहत मिल सकती है। उन्होंने लोगों से साइकिल चलाने, पैदल चलने और कार पूलिंग अपनाने की अपील की।

 “ईंधन की बचत के साथ स्वास्थ्य भी रहेगा बेहतर”

उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना सिर्फ पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नियमित साइकिल चलाने से शरीर फिट रहता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा की साइकिल से कार्यालय पहुंचने वाली तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे प्रशासनिक जिम्मेदारी, सादगी और जागरूकता का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

ALSO READ  “हरिद्वार में पंचायत उन्नति की बड़ी पहल: PAI 2.0 से मापी जाएगी गाँवों की तरक्की, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की दौड़ में होगा चयन”
 “क्या आम लोग भी इस मुहिम से जुड़ेंगे?”

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आम नागरिक भी प्रशासन की इस सकारात्मक पहल से प्रेरणा लेकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861